Ticker

6/recent/ticker-posts

अभी कुछ काम बाक़ी है

कभी सुनाएंगे ज़िन्दगी पे कोई बेहतर ग़ज़ल तुमको
बहुत कुछ कहना सुनना है, अभी कुछ काम बाक़ी है

इस दौर में ज़िंदा रहूँ, साथ मैं उसूलों के
इस बाबत, थोड़ा बहुत इंतज़ाम बाक़ी है

तुम्हारी ख्वाहिशें भी तो कितनी उड़ान लेने लगी
तुम्हारी ख्वाहिशों का अभी, कुछ लगान बाक़ी है

हज़ारों फ़लसफ़े दोगे, हमें क्या इसकी जरूरत है
हमारे वास्ते, क्या कुछ अभी फरमान बाक़ी है

हमेशा आदमी में, आदमी अब है कहाँ मिलता
ज़रा ठहरो अभी, मुझमें कुछ इमान बाक़ी है

संदीप श्रीवास्तव

Post a Comment

0 Comments