Ticker

6/recent/ticker-posts

कागज़ का पुर्ज़ा

एक कागज़ का पुर्जा कहीँ खो गया

बहुत कुछ लिखा था उस पुर्ज़े पर

कुछ उधारियाँ लिखी थीं, रिश्तों की

कुछ समान, जो ज़रूरी था जिंदगी के लिए

कुछ रिवायतें थीं खोखली सी, अच्छा हुआ जो खो गयीं

कुछ हालातों का ज़िक्र था, तफ़सील नहीं थी, बस ज़िक्र

कुछ हरकतें थीं, जो कर बैठे थे लड़कपन में

कुछ सपने भी तो लिखे थे, जो पूरे न हो सके

एक काग़ज़ का पुर्ज़ा कहीँ खो गया....

और लिखा गयी पूरी किताब, वक़्त के मुताबिक़
वक़्त की ख़िलाफ़त करते हुए

बस एक कागज़ का पुर्ज़ा कहीँ खो गया है.......
संदीप श्रीवास्तव...

Post a Comment

0 Comments