...रोज़ दो चार शेर, दो चार ग़ज़ल लिखता हूँ
शायर फकीर हूँ, भूख को ताजमहल लिखता हूँ
भूख पे लिखना मेरी फितरत है, नशा है मेरा
हर गरीब को, सियासत का वस्ल लिखता हूँ
हमने देखे हैं यहां, भूख के तमाशे ओ कहर
गरीब के अश्क़ को, मैं गंगाजल लिखता हूँ
एक निवाला भी तबर्रुख है, किसी भूखे को
इसलिए भूख पे, मैं रोज़ भजन लिखता हूँ
...भूखे बच्चे, लुटी औरत, ये बस्तियां उजड़ी
वजह है, सियासत को मैं जो बदचलन लिखता हूँ
मुझे न बख्श खुदा, सोने का महल रहने को
किसी गरीब को नवाज़, मैं इतनी दुआ लिखता हूँ
संदीप श्रीवास्तव
0 Comments