दिल घबरा के सहम जाता था
ज़िंदगी ख़ौफ़नाक लगती थी
सुन तेरे साथ से है फर्क पड़ा
अब हयात फिर हयात लगती है
अब परिंदे भी छत पे आते हैं
तुम उन्हें दाना डालते रहना
अब कुछ पौधे भी हरे दिखते हैं
एक गुलाब चुन लूंगा मैं तेरे लिए
मेरे डिब्बे में खाना रखते हो
यह मुझे तबर्रुख सा लगता है
अब तेरे साथ से है फर्क पड़ा
तू मुझे ज़िन्दगी सा लगता है
संदीप श्रीवास्तव
0 Comments