Ticker

6/recent/ticker-posts

मुहाने

आप और हम किस मुहाने आ गए
आदमी अब आदमी के निशाने आ गए

जो बदल सकते थे, तकदीर मुल्क की
उन के हाथों में, ज़हर के पैमाने आ गए

ठोंकते रहते हैं ताली, जाहिलों के झुंड भी
अब ज़हीनो के घर में, कुछ सियाने आ गए

तेरे आये, न मेरे आये अच्छे दिन अभी
बस जाहिलों के, यहाँ दिन सुहाने आ गए

Post a Comment

0 Comments