Ticker

6/recent/ticker-posts

सफर हयात का धीरे से काट लेंगे हम

सफर हयात का, धीरे से काट लेंगे हम
पास जो कुछ भी है, आपस में बांट लेंगे हम

तेरे ग़मों के समंदर में, तरबतर मैं हो लूंगा
मेरी मसर्रतों की बारिश में, साथ भीग लेंगे हम

जो चराग़ मेअस्सर न हुआ, इन अंधेरी राहों में
एक दूसरे से पूछ के, कोई राह ढूंढ लेंगे हम

जो ख्वाब आंखों में कहीँ, पल रहे हैं अकेले से
एक दूसरे के अश्क़ में, वो ख़्वाब ढूंढ लेंगे हम

यहाँ हम तो बेहतर हाल में, यहाँ और भी मरीज़ हैं
एक दूसरे की नब्ज देख, कोई दवा भी ढूंढ लेंगे हम

संदीप श्रीवास्तव

Post a Comment

0 Comments