Ticker

6/recent/ticker-posts

यह आज के दौर की निशानी है


यह आज के दौर की निशानी है
लहू का रिश्ता भी जैसे पानी है

दोस्त बनके जो कभी साथ चले
उनकी भी शल पड़ी पेशानी है

कल किसी ने सच जो कहा धीरे से
........आज तक पेट में परेशानी है

इक ज़िद ने कहीं का नहीं छोड़ा मुझको
...खैर, यह मेरे ईमान की कहानी है

दांव कितने चले, साजिशें कितनी ही करो
परवाह नहीं, अपने पे खुदा की मेहरबानी है

वादे, वफ़ा, दुआ, करम, शफ़ा, दवा
सब छोड़िये, बेकार है, आनी जानी है

बस कुछ लोग दिल को सुकून देते हैं
जरूर इनमें पोशीदा जिंदगानी है

ज़हर भी आजकल कहाँ असली
उसमें भी बनिये की बेईमानी है

संदीप श्रीवास्तव

Post a Comment

0 Comments