Ticker

6/recent/ticker-posts

मुहब्बत का ही मैं बिगड़ा हुआ हूँ 1222  1222   122

ग़ज़ल غزل
-------------------

मुहब्बत में ही मैं बिगड़ा हुआ हूँ
हाँ मैं इक बार फिर तन्हा हुआ हूँ

अगरचे मैं शजर हूँ छाँव देता
मगर जड़ से बहुत सूखा हुआ हूँ

वहाँ साज़िश हुई है आसमाँ में
सो बस में चाँद से रूठा हुआ हूँ

मेरी खानाबदोशी की है फ़ितरत
मगर में बारहा रस्ता हुआ हूँ

हुए थे ख़्वाब सब पानी हमारे
मैं उसके बाद ही सहरा हुआ हूँ

बदन से जान दिल से चैन गायब
मगर फिर भी कहाँ हल्का हुआ हूँ

मैं पहले घिर चुका ऐसी भँवर में
मैं हर गिर्दाब से गुज़रा हुआ हूँ
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments