Ticker

6/recent/ticker-posts

ये सर दिल की शिकायत कर रहा है 1222 1222  122


ग़ज़ल غزل
-------------------

ये सर दिल की शिकायत कर रहा है
ये दिल सर से बग़ावत कर रहा है

मैंने नैज़ों पे ख़ुद को रख के सोचा
बदन ज़ख्मों की आदत कर रहा है

हमारी नींद चोरी हो गई अब
तुम्हारा ख़्वाब आफ़त कर रहा है

यही जज़्बात पहले डस चुके हैं
ये दिल फिर से हिमाक़त कर रहा है

हम अपनी बात पे कायम नहीं हैं
तभी तो हिज्र हिजरत कर रहा है

बहुत मासूम है अपना ख़ुदा भी
हम ही पे सारी नेमत कर रहा है

बड़ा ज़रख़ेज़ दिल है क्या करें हम
मुहब्बत पे मुहब्बत कर रहा है

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments