Ticker

6/recent/ticker-posts

RRघाव दिल पे लगें आँखों से जो छाला निकले 2122       1122      1122      22


ग़ज़ल غزل
-------------------

घाव दिल पे लगें आँखों से जो छाला निकले 
मोजिज़ा मानो किसी तौर जो रस्ता निकले

ज़ख्म की शक़्ल में सीने में लिखे हैं रिश्ते
उसपे हसरत कि यहाँ कोई तो अपना निकले

इक फ़क़त हम ही नहीं थे जिसे ग़म था यानी
और भी लोग थे जो ग़म से शिकस्ता निकले

यूँ तो हर चेहरा तबस्सुम से खिला मिलता है
दिल ये चाहे कि कोई दिल से शगुफ़्ता निकले  

मेरी आँखों की थी ख़्वाहिश कि अँधी हो जाएँ
कौन देखे कि उजालों से अँधेरा निकले

एक ये भी रहा धोका कि हम ही सहरा हैं
एक जादू हुआ ये भी, हम ही दरिया निकले

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments