Ticker

6/recent/ticker-posts

RRइक हसीं ख़्वाब के पर नोंच लिए 2122 1122 22/112


ग़ज़ल غزل
-------------------

इक हसीं ख़्वाब के पर नोंच लिए
वक़्त ने सारे हुनर नोंच लिए

पहले कदमों में सफ़र बांधे मेरे
बाद में मेरी डगर नोंच लिए

ख़ुश्क आँखों में बसी वीरानी
इश्क़ ने सारे गुहर नोंच लिए

इस क़दर झूठ कहे हैं उसने
लफ़्ज़ के सारे असर नोंच लिए

जब समर थे तो शजर प्यारा था
बाद में शाख़ो शजर नोंच लिए

एक दरिया था डुबोने आया
मैंने फिर उसके भँवर नोंच लिए

दरिया मुझको डुबाने आया था
मैंने फिर उसके भँवर नोंच लिए
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments