ग़ज़ल غزل
________________
बद्दुआ कह दूँ या बला कह दूँ
ज़िंदगी तुझको और क्या कह दूँ
इश्क़ बोया था हिज्र निकला है
क्या कहूँ इसको मोजिज़ा कह दूँ
दर्द की कोई हद बता दीजै
बाद जिसके इसे शिफ़ा कह दूँ
वो तो अब भी क़रीब है मेरे
उसको कैसे मैं गुमशुदा कह दूँ
मुझको सच बोलने का चस्का है
क्या करूँ ख़ुद को आइना कह दूँ
ज़िंदगी बोलने तो दे मुझको
ज़िंदगी मैं तुझे बुरा कह दूँ
ज़िंदगी बोलने का मौका दे
सो मैं झट से तुझे बुरा कह दूँ
दख़लन भोपाली
...............
दर्द हद से गुज़र गया अब तो
तुम कहो तो इसे शिफ़ा कह दूँ
हिज्र की ही थकन से टूटा हूँ
इश्क़ का इसको सिलसिला कह दूँ
फिर गिरफ़्तों में इश्क़ की दख़लन
ऐब कह दूँ या फिर नशा कह दूँ
दख़लन भोपाली
0 Comments