Ticker

6/recent/ticker-posts

RRउसके होने का इक गुमाँ भी है 2122 1212 22

ग़ज़ल غزل
________________

वो मकीं है तो दिल मकाँ भी है
इस तरह मुझको इक गुमाँ भी है

चेहरा लबरेज़ है तबस्सुम से
दर्द दिल में मगर निहाँ भी है

वो मुसलसल सराब जैसा है
राहते-जाँ है, रायगाँ भी है

आतिश-ए-इश्क़ राख हो भी चुकी
बाक़ी आँखों में कुछ धुआँ भी है

हम तिजारत का शौक़ रखते नहीं
और लोगों में इक दुकाँ भी है

एक सहरा बदन मैं बैठा गया
एक दरिया रवाँ रवाँ भी है

ज़िंदगी रोज़ मारती है मुझे
और मुझपे ये मेहरबाँ भी है

बीच में कुछ नहीं है दोनों के
और कुछ है जो दरमियाँ भी है
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments