ग़ज़ल غزل
________________
सारी दुनियाँ सवाल में गुम है
जाने किस किस ख़याल में गुम है
चाँद आया उरूज पे यानी
शम्स अपने ज़वाल में गुम है
इश्क़ अंदर था और मैं बाहर
खुशबु जैसे ग़ज़ाल में गुम है
उसके जाने से ये हुआ अहसास
दिल हमारा मलाल में गुम है
इश्क़ अब अपनी दस्तरस में नहीं
हिज्र हमसे विसाल में गुम है
रूह तक तो रसाई होती नहीं
हर बशर खद्द-ओ-खाल में गुम है
दख़लन भोपाली
0 Comments