ग़ज़ल غزل
_______________
दरिया-ए-अश्क, दर्द-ए-जिगर दे गया है इश्क़
ग़म को सहेजने का हुनर दे गया है इश्क़
आँखों ने ख़्वाब को दिया है जुर्म का मक़ाम
ख़्वाबों का एक पूरा नगर दे गया है इश्क़
बेशक रहा है वो मेरे आधे सफ़र में साथ
जाते हुए अधूरा सफ़र दे गया है इश्क़
बादल है हिज्र का सो बरसना है टूट के
मौसम बदल गया, ये ख़बर दे गया है इश्क़
नज़रों से मेरी चाँद तो ओझल नहीँ हुआ
बस दाग़ देखने की नज़र दे गया है इश्क़
दख़लन भोपाली
0 Comments