Ticker

6/recent/ticker-posts

RRअभी अभी हुआ हम तीरगी से निकले हैं 1212  1122  1212    22


ग़ज़ल غزل
________________
Ok
अभी अभी हुआ हम तीरगी से निकले हैं
जहान-ए-इश्क़ की अंधी गली से निकले हैं

किसी से कहते तो इल्ज़ाम अपने सर आता
ये हादसा था सो हम ख़ामुशी से निकले हैं

हमें यक़ीन नहीं है किसी दिखावे में
सो सिम्त-ए-हिज्र में हम सादगी से निकले हैं

नहीं है क़ैद किसी दायरे में अपनी ज़ात
जहाँ भी निकले हैं आवारगी से निकले हैं

हमारी आँख में तिनका पड़ा है आँधी से
कहो न अश्क़ ये बेचारगी से निकले हैं

हमें बनाये जो शायर नहीं बना वो ग़म
हमारे शेर तो नाराज़गी से निकले हैं

नज़ीर बन चुके हैं राह-ए- इश्क़ की "दख़लन"
ये कोई पीर हैं दीवानगी से निकले हैं

दख़लन भोपाली

तमाम ख़्वाब हक़ीक़त में टूटना तय है
यही तो सोच भरम ज़िंदगी से निकले हैं

                 

Post a Comment

0 Comments