Ticker

6/recent/ticker-posts

नज़्म( نظم )


नज़्म نظم
___________

बस एक ख़्वाब ही टूटा था और क्या था वो
मेरी बीनाई पे पहरा था खारे पानी का
एक सिसकी भी नहीं निकली थी मुझसे बाहर
दिल मेरा बायीं तरफ ही पसरा था
साँस भी चल रही मुसलसल थी
बस एक ख़्वाब ही टूटा था और क्या था वो

तुम्हारे बाद भी दुनिया की वही वुसअत थी
दुनिया उलझी थी अपनी दुनिया में
और मैं उलझा हुआ था अपने में
सिलवटों ने लिखी कहानी थी
जबीं की सिलवटें छुपाता मैं
बस एक ख़्वाब ही टूटा था और क्या था वो

अपने घर से निकला था मैं धुआँ पीने
अजीब तरह से देखा था मुझको लोगों ने
कि जैसे मुझ पे कोई राज़ खुला हो उनका
तीली माचिस की फेंक कर मैंने
धुआँ उगला था ऐसे लोगों पर
बस एक ख़्वाब ही टूटा था और क्या था वो

टूट के जुड़ना तो रिवायत है
टूट के जुड़ गया हूँ मैं फिर से
एक दरिया हूँ प्यास को हासिल
और ये दुनिया इक समंदर है
मुझको मिलना नहीं समंदर में
बस एक ख़्वाब ही टूटा था और क्या था वो
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments