Ticker

6/recent/ticker-posts

RRतुमसे मिलना भी नहीं तुमसे बिछड़ना भी नहीं 2122   1122  1122    112/22


ग़ज़ल غزل
________________
Ok
तुमसे मिलना भी नहीं तुमसे बिछड़ना भी नहीं
वक़्त के जैसे मगर हमको बदलना भी नहीं

इश्क़ ने फिर हमें इक बार है बख़्शा सहरा
दरिया मिलना भी नहीं अब्र बरसना भी नहीं

बड़ी मुश्किल से छिपाते हैं ज़माने से तुम्हें
ज़ख्म रिसना भी है औ'र आँख को गलना भी नहीं

वो कहीं दूर बहुत दूर गया है मुझसे
उसको आना भी नहीं हमको मचलना भी नहीं

सर में बैठी है अना सीने में चुभती बातें
गले मिलते हैं मगर दिल कभी मिलना भी नहीं

ख़्वाब पैरों तले शानों पे है ज़िम्मेदारी
हमको उड़ना भी है पंखों को निकलना भी नहीं

ज़ब्त के जिस्म में रहने दो मेरी ज़ात को तुम
मैं जो बिगड़ा तो मैं दुनिया से सँभलना भी नहीं

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments