Ticker

6/recent/ticker-posts

RRकौन अब उसकी पनाहों में बसर करता है 2122 1122 1122 22


ग़ज़ल غزل
-------------------
कौन अब उनकी पनाहों में बसर करता है
हमको समझाओ नहीं, छाँव शजर करता है

उनकी शीरीं ज़ुबाँ को धार लगाई किसने
उनका हर लफ्ज़ कटारी सा असर करता है

प्यार करने का है दावा तो सभी का लेकिन
कौन करता है बताओ तो किधर करता है

इतनी सब तल्ख़ियाँ रिश्तों में कहाँ से आईं
सामने कोई सिनाँ कोई सिपर करता है

रोज़ मरता है कोई ख़्वाब मेरी आँखों में
रोज़ इक दर्द मेरे सीने में घर करता है

कितना दिलचस्प है सहरा की तरफ़ जाना भी
जिसने रुख़सत किया, वो साथ सफ़र करता है

तोड़ के फेंका है तावीज़ दुआओं वाला
काम तावीज़ नहीं सिर्फ हुनर करता है

एक दिन सूख ही जायेगा बदन का पानी
जिसको मिलते हैं वही दीदा-ए-तर करता है

दख़लन भोपाली
........................


Post a Comment

0 Comments