Ticker

6/recent/ticker-posts

ज़ीस्त खींचेगी अभी और कहानी मेरी 2122   1122  1122 22


ग़ज़ल غزل
________________

ज़ीस्त खींचेगी अभी और कहानी मेरी
मेरी ख़्वाहिश है रहे आँख में पानी मेरी

लोग नाराज़ हैं सच कहना पड़ा है भारी
मुझको ले डूबी ये शफ़्फ़ाफ़ बयानी मेरी

एक दरिया जिसे आता नहीं बहने का शऊर
चाहे वो देखना अश्क़ों की रवानी मेरी

उसने जाने का इशारा किया था कुछ ऐसे
एक तस्वीर जलाई थी पुरानी मेरी

वो अगर ध्यान से खोजेगा तो मिल जाएगी
पिन्हाँ उसमें भी कहीं कोई निशानी मेरी

ये भी बेहतर रहा हम हिज्र के हिस्से आये
अब भले काम तो आएगी जवानी मेरी

लोग काँधे पे मेरे चढ़ के निकल जाते हैं
लाज़िमी है मुझे रफ़्तार बढ़ानी मेरी

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments