आज भेड़िये बाहर निकलेंगे।
माइक पर हुआँ हुआँ करेंगे
भेड़ें खुशी से झुंड बना लेगीं
भेड़िये मजमा देख के झूम उठेगा
सहम कर दुबक जाएगी हर बुराई
बांस, घास और कागज़ के भीतर
बलात्कार, भ्र्ष्टाचार, सब जलेगा
कोई बुराई नहीं बच पाएगी जीवित
भेड़ियों का दावा है वादा है भेड़ों से
भेड़ें तो भेड़ें हैं, निरीह और ढीठ
भेड़ें भेड़ियों की जयकार करेंगी
भेड़ियों की आँखे चमक उठेंगी
एक बार फिर भेड़े तैयार हो जाएंगी
ऊन निकलवाने, खाल नुचवाने
0 Comments