ग़ज़ल غزل
________________
Ok
हमारी रूह को छूकर गुज़र गया है अभी
वो एक लम्हा न जाने किधर गया है अभी
कि दौर-ए-इश्क़ में उसका भी एक जिस्म तो था
मुझे है शक वो फ़ज़ा में बिखर गया है अभी
बड़ा ग़ुरूर था उसको भी दरिया होने का
उधर गया है समंदर जिधर गया है अभी
ख़ज़ाने ढूँढता है वो अगर तो ले जाये
हमारी आँख से ज़ाया गुहर गया है अभी
जबीं पे लहरें थीं भीतर बदन में तूफाँ था
ख़ुदा का शुक्र है दरिया उतर गया है अभी
तमाम उम्र मैंने वक़्त को दिए ताने
अभी सुकून है थोड़ा सुधर गया है अभी
तुम्हें ये किसने ख़बर दी कि ग़मगीं हैं "दख़लन"
मिले थे कल मुझे चेहरा निखर गया है अभी
दख़लन भोपाली
................
तवील वक़्त हुआ है जुदा हुए हमको
मुझे है शक वो हवा में बिखर गया है अभी
है दौर-ए- हिज्र, हवा में बिखर गया है अभी
हमारे दर पे अभी इक फ़क़ीर आया था
1212 1122 1212 22
दुआएँ देके हमें दर-ब-दर गया है अभी
जबीं को चूम के जिसने कभी दुआएँ दीं
हमारी पीठ में खंजर वो धर गया है अभी
0 Comments