Ticker

6/recent/ticker-posts

अपने मेयार से उतरना क्या 2122 1212 22

ग़ज़ल غزل
________________

अपने मेयार से उतरना क्या
ख़ुद की आँखों से गिर के मरना क्या

झूठ बेहद हसीन था लेकिन
सामने सच है तोे सिहरना क्या

हमने आँखों में शर्म रक्खी है
दुनिया बे-शर्म है तो करना क्या

ज़िंदगी मुँह ही मोड़ ले हमसे
पीठ कर के तेरा गुज़रना क्या

हमनें दुनिया को देख रक्खा है
यानि आसेब है मुकरना क्या

चलो तुम सर ही काट लो मेरा
अब ये दस्तार नीचे धरना क्या
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments