ग़ज़ल غزل
-------------------
ब-शक्ल-ए-अश्क रिसे है वो तिशनगी हो तुम
हमारी आँखों से बहती हुई नदी हो तुम
लगीं थीं दर्द, तड़प, हिज्र और तन्हाई
अभी लगे है कि खोई हुई ख़ुशी हो तुम
वो वज्ह क्या है कि इतनी ख़फ़ा ख़फ़ा सी हो
हमारे बारे में सब कुछ तो जानती हो तुम
ये तुमने मिलने की सूरत ग़ज़ब निकाली है
उदासी ओढ़ के ग़ज़लों में आ गई हो तुम
हमें तो होश में रहने को लाज़िमी है शराब
हमारे सर जो चढ़ी है वो मय-कशी हो तुम
तुम्हारी याद मेरा ग़म हैं वस्ल करते हुए
इन्हीं दो जिस्मों के पीछे छिपी हुई हो तुम
चलो भी, जाओ, कि निकलो ये जिस्म ख़ाली करो
तवील वक़्त से सीने में रह रही हो तुम
दख़लन भोपाली
बिछड़ते वक़्त उदासी का रंग था तुम पर
फिर उसी रंग में ग़ज़लों में आ गई हो तुम
हमारे चेहरे से होता नहीं बयान मगर
मचलती रहती है भीतर वही कमी हो तुम
0 Comments