Ticker

6/recent/ticker-posts

RR चीख़ता है 1212।1122 1212 22

ग़ज़ल غزل
__________

कहाँ सुकून तलाशें, वबाल चीख़ता है
कुछ इस तरह से तुम्हारा ख़याल चीख़ता है

उसूल हिज्र के अपनी जगह पे हैं लेकिन
कभी तो सर में बदन का सवाल चीख़ता है

तवील वक़्त हुआ नींद गुमशुदा है मगर
अभी भी पलकों पे सपना निढाल चीख़ता है

हम अपने जिस्म के भीतर तो रेगज़ार हुए
मगर हाँ आँख में दरिया कमाल चीख़ता है

कहानी सुन के मेरी रो पड़ी है तन्हाई
कि लफ़्ज़ लफ़्ज़ में मेरा मलाल चीख़ता है

हमारी चीख़ से ज़ख्मों को है सुकूँ हासिल
इन्हें लगे है कोई इंदिमाल चीख़ता है

अगर मैं होट, बदन, ज़ुल्फ़, चाँद कहने लगूँ
समझना मुझमें पुराना विसाल चीख़ता है

कभी जो कहता हूँ मैं शेर बेवफ़ाई पे
कसम तुम्हारी लहू ले उबाल चीख़ता है
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments