Ticker

6/recent/ticker-posts

RRज़मीर खाएगी, किरदार 1212 1122 1212 22

ग़ज़ल غزل
************

ज़मीर खाएगी, किरदार मार डालेगी
हयात है बड़ी बद-कार मार डालेगी

ख़बर नवीस तू लाकर दे इश्क़ की ख़बरें
हमें ये सुर्ख़ी-ए-अख़बार मार डालेगी

बुलंदी के नशे में आसमाँ में उड़ रहे हो
तुम्हें ए दोस्त ये रफ़्तार मार डालेगी

मैं बार बार मुहब्बत की राह जाता हूँ
मुझे पता है ये हर बार मार डालेगी

हमारी आँखों से दो आबशार फूटेंगे
हमारी पीर अदाकार मार डालेगी

बहुत ही ख़ूब है लज़्ज़त ये मुश्किलों की भी
सहूलतों की भी भरमार, मार डालेगी

कि ला-इलाज है सच बोलने का मेरा मरज़
कहेगी दुनिया, है बीमार, मार डालेगी
दख़लन भोपाली

हम अपने घर में भी सहमे हुए से रहते हैं
उठी है रिश्तों में दीवार, मार डालेगी

मेरे उसूलों ने दस बार ये नसीहत दी
कटेगा सर, मुझे दस्तार मार डालेगी

अभी तो हिज्र की चक्की में पिस रहे हैं हम
अभी तो वस्ल की दरकार मार डालेगी

हमारी प्यास को हासिल शराब रहने दो
वगरना हिज्र की तलवार मार डालेगी

बचेंगे हम भी नहीं फ़र्क ये रहेगा मगर
कहेगी दुनिया, है ख़ुद्दार, मार डालेगी
कि लाइलाज है सच बोलने का मेरा मरज़

सड़े हैं शे'र सदर के प बरमला न कहो
ये बज़्म तुमको मेरे यार मार डालेगी

Post a Comment

0 Comments