Ticker

6/recent/ticker-posts

RRबहुत वक़्त हो गया 221 2121 1221 212

ग़ज़ल غزل
-------------------

उजड़े हुए जहान बहुत वक़्त हो गया
ज़िंदा है बस थकान बहुत वक़्त हो गया

इक कौल था कि साथ जियेंगे मरेंगे हम
बदले हुए बयान, बहुत वक़्त हो गया

सुन फ़स्ल इश्क़ की मेरी बर्बाद हो गयी
कब तक भरूँ लगान बहुत वक़्त हो गया

हम ख़ानदानी लोग अना से भरे हुए
बिखरा है ख़ानदान बहुत वक़्त हो गया

ख़ानाबदोश रूह तो खँडहर में क़ैद है
टूटे हुए मकान बहुत वक़्त हो गया

हम से लिपट के रोने को ही आओ एक दिन
रोए हुए भी जान बहुत वक़्त हो गया

जन्नत का आदमी हूँ, ज़मीं पे उदास हूँ
कुछ सोच आसमान बहुत वक़्त हो गया
दख़लन भोपाली
.......................

इक जंग चल रही है विसाल और हिज्र में
निकलेगी इसमें जान बहुत वक़्त हो गया

सैलाब-ए-दर्द आया था आकर गुज़र गया
हैँ दिल पे कुछ निशान बहुत वक़्त हो गया

कुछ बोलने के पहले कई बार सोचिये
दीवारों के हैं कान बहुत वक़्त हो गया

हम छाँव में जले थे फिर आये हैं धूप में
छोड़ा है साएबान बहुत वक़्त हो गया

Post a Comment

0 Comments