Ticker

6/recent/ticker-posts

RRज़िंदगी ने हमें सिखाई 2122 1212 22

ग़ज़ल غزل
-------------------

ज़िंदगी ने हमें सिखाई ग़ज़ल
साथ मुश्किल के मुफ़्त आई ग़ज़ल

ज़िंदगी तंज़ कस रही थी और
देख के हमको मुस्कुराई ग़ज़ल

साँस लेने के वास्ते लाज़िम
अपनी साँसों को है सबाई गज़ल

सरगिरानी कमाई पहले फिर
सरगिरानी से है कमाई ग़ज़ल

अपने ज़ख्मों का है मिज़ाज अलग
अपने ज़ख्मों की है दवाई ग़ज़ल

इश्क़ को जब उरूज हासिल था
हुस्न में ख़ूब ही नहाई ग़ज़ल

हिज्र में मय-कशी भी की हमने
हिज्र को हाँ मगर पिलाई ग़ज़ल

लोग ज़ाती सवाल करते थे
सो जवाबन उन्हें सुनाई ग़ज़ल

आदमी नेक हूँ यकीं तो कर
मुझमें है एक बस बुराई ग़ज़ल
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments