Ticker

6/recent/ticker-posts

RRफ़ैज़ समझे थे जिसे शय 2122 1122 1122 22

ग़ज़ल غزل
......................

फ़ैज़ समझे थे जिसे, था वो ज़ियाँ, हैरत है
ये मुहब्बत ही मेरे दिल को गराँ, हैरत है

गुज़रे लम्हात का आँखों में पिघलना हैरत
उफ़ तेरी याद की ये तर्ज़-ए-बयाँ, हैरत है

एक राजा ने उतारी थी ज़मीं पर गंगा
इक नदी दुख में है आँखों से रवाँ, हैरत है

हम जिसे दुनिया समझ बैठे थे इक मुद्दत से
शख़्स निकला वो फ़क़त एक गुमाँ, हैरत है

एक लड़की जो मेरे हाफ़िज़े से गायब थी
आज फिर सीने में है रक़्स-कुनाँ, हैरत है

तुम समझ बैठे कि मैं झूठ को सच समझा हूँ
मेरी नज़रों में तेरी ज़ात अयाँ, हैरत है

ज़िंदगी ठीक नहीं इतनी वफ़ादारी भी
मुझे था मरना जहाँ निकली वहाँ, हैरत है
दख़लन भोपाली

एक था वक़्त हमें छाँव की दरकार न थी

फ़ैज़-फायदा, ज़ियाँ-नुकसान, तर्ज़-ए-बयाँ-कहने का तरीक़ा, रवां-बहना, गुमाँ-धोखा, इल्युजन, रक़्स-कुनाँ-dancing, अयाँ-स्पष्ट, किलियर

Post a Comment

0 Comments