ग़ज़ल غزل
_____________
ग़ज़ल कहें तो वही दास्तान निकलेगी
हर एक शे'र में आह-ओ-फ़ुग़ान निकलेगी
सफ़र की मुश्किलें रोने का फाएदा क्या है
कि जाते जाते ही मेरी थकान निकलेगी
जबीं के नीचे दो कश्ती में बाँध ली है नदी
ज़रूर लेगी ये इक दिन उफान, निकलेगी
ये सारे तंज़, ये ताने, ये रिश्ते-नाते सब
कहाँ छिपेंगे जो मेरी ज़ुबान निकलेगी
वो जिसने ख़ुद पे रिवायत का रख लिया है क़फ़स
वो एक लड़की मेरा आसमान निकलेगी
मैं चंद लम्हे अगर ज़ीस्त से हटा दूँ तो
ये मेरी ज़िंदगी बस ख़ाक-दान निकलेगी
ये ज़ब्त, सब्र, तबस्सुम हुए हैं चाक सभी
मैं सख़्त-जान हूँ लेकिन ये जान निकलेगी
दख़लन भोपाली
अभी सराब से निकले हैं इश्क़ के यारो
अब आगे हिज्र की लंबी चढ़ान निकलेगी
कुछ ऐसे लोग कि ज़ख्मों पे डाल देंगे नमक
हम ऐसे लोग कि ज़ख्मों से जान निकलेगी
इसीलिए तो बहाते हैं दश्त में आँसू
वो जाने किस घड़ी प्यासी सी आन निकलेगी
हमारी काविशें इक दिन तो रंग लाएंगी
हमें वो ढूँढती सहरा में आन निकलेगी
वो जिसने हमको बसाया है रेगज़ारों में
वो एक लड़की हमारा जहान निकलेगी
बिछड़ते वक़्त वो आँखों से कह गयी हमसे
तेरा नसीब, ख़मोशी से जान निकलेगी
0 Comments