Ticker

6/recent/ticker-posts

RR पानी 2122 1212 22

ग़ज़ल غزل
________________

हिज्र लाया था आँख में पानी
फिर छुपाया था आँख में पानी

उसने सीने में घर बनाया था
फिर बनाया था आँख में पानी

ख़्वाब सारे हमारे डूब गए
इतना आया था आँख में पानी

उससे बिछड़े तो रो दिए थे हम
वो भी लाया था आँख में पानी

वैसे इस दौर के हिसाब से तो
आना ज़ाया था आँख में पानी

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments