ग़ज़ल غزل
__________
__________
सब कोहकन फ़सील में दर ढूँढते रहे
अंधे कुएँ में बैठ सहर ढूँढते रहे
भटके जो लोग राहगुज़र ढूँढते रहे
कमज़र्फ़ शख़्स में ही ख़िज़र ढूँढते रहे
हमने तो धूप से कभी पर्दा नहीं किया
हमने तो धूप सिर पे रखी और चल दिए
जो चल सके न साथ शजर ढूँढते रहे
लोगों ने बद्दुआ से नवाज़ा बहुत हमें
फिर बद्दुआ का हम पे असर ढूँढते रहे
हम तुमको चाँद कहते थे फिर तुम बिछड़ गईं
हम आसमाँ में तुम सा क़मर ढूँढते रहे
जो हमसफ़र थे बीच सफ़र छोड़ कर गए
फिर इसके बाद मुझको सफ़र ढूँढते रहे
इतना बड़ा था ग़म कि मैं रो भी नहीं सका
और आप सीपियों में गुहर ढूँढते रहे
हमने समन्दरों से भी दो दो किये हैं हाथ
कुछ लोग साहिलों पे गुहर ढूँढते रहे
हमको न दोष दीजिए है आपका क़ुसूर
क्यूँ हम से कम हुनर में हुनर ढूँढते रहे
दख़लन भोपाली
0 Comments