Ticker

6/recent/ticker-posts

83 दख़लन

ग़ज़ल غزل
__________
कोई ऐसा मिले, हो जिसको गवारा दख़लन 
था कभी आँख का तारा भी तुम्हारा दख़लन

कूज़ा-गर तुमसे खिलौना भी नहीं बन पाया
चाक से आधा अधूरा ही उतारा दख़लन

ज़हर पीना भी है ज़िंदा भी है रहना तुमको
इसी माहौल में करना है गुज़ारा दख़लन

उथले लोगों को डराती है बहुत गहराई
तुमसे करना ही था लोगों को किनारा दख़लन

नींद आती तो कोई ख़्वाब बुरा आना था
यानी बेदारी से फिर ख़्वाब को मारा दख़लन

यूँ तो हर लब पे बस इक लफ़्ज़ है दुनिया दुनिया
कौन था जिसने अभी यार पुकारा दख़लन

अपने अश्कों के लिए अपनी ही आँखे बरतो
आप ख़ुद ही बनो अब ख़ुद का सहारा दख़लन







हाय फिर आधा अधूरा ही बनाया दख़लन

Post a Comment

0 Comments