ग़ज़ल غزل
_______________
पुराने हिज्र की परतें उखाड़ बैठे हैं
हमारी प्यास का दर्जा ज़रा करो महसूस
हम ऐसी मछली हैं चढ़ के पहाड़ बैठे हैं
हुनर तराश ले अपना ए मेरे कूज़ा-गर
बिगाड़ना है हमें? आ, बिगाड़, बैठे हैं
तुम्हारे साथ ही रौनक़ चली गई घर से
हमारे साथ ये कुर्सी किवाड़ बैठे हैं
अब अपने ख़्वाब के टुकड़े निकालें आँखो से
हम अपने ख़्वाब सभी तोड़-ताड़ बैठे हैं
मलेंगे हाथ भी सर भी धुनेगें हम अपना
अब और क्या करें दुनिया उजाड़ बैठे हैं
क़ज़ा तलक भी रसाई नहीं हमारी सो
रह-ए-हयात में बन के कबाड़ बैठे हैं
समझ रहा था वो सहरा में हिज्र काटूँगा
सुख़नवरी की मियाँ ले के आड़ बैठे हैं
अदब के सर पे शजर जो थे कट गए हैं क्या
यहाँ तो बज़्म में सब झाड़ वाड़ बैठे हैं
अब एक दौरा मेरा दश्त का तो बनता है
ये अहल-ए-दिल मेरी हालत बिगाड़ बैठे हैं
तुम्हारी बज़्म में मौजूद जो भी हैं शाइर
वो सब के सब यहाँ करके जुगाड़ बैठे हैं
0 Comments