Ticker

6/recent/ticker-posts

RR आफ़तें आईं गईं 2122 1122 1122 22

ग़ज़ल غزل
__________

आफ़तें आईं गईं मुश्किलों के हल निकले
ये अलग बात है दरिया सभी दलदल निकले

पाँव में बाँधी गई नक़्ल-ए-मकानी अपने
हाए बे-रख़्त चले यार, मगर चल निकले

अपनी रातों में कभी चाँद निकलता ही नहीं
बस यही सोच के जीते हैं, चलो कल निकले

हाए रे हाए जो आँखे कभी घर थीं मेरा
आज उनमें से मेरे नाम से काजल निकले 

मैं अगर उससे बिछड़ता हूँ तो पूरा बिछड़ूँ 
वो अगर दिल से निकलता है मुकम्मल निकले

दूसरा इश्क़ भी कर लेते मगर डरते हैं
दूसरा इश्क़ अगर एक रिहर्सल निकले??

पानी पड़ने से चटख़ जाए मगर मुश्किल है
हम से पत्थर से कोई प्यार की कोंपल निकले

ज़िंदगी एक पहेली है सुलझती ही नहीं
मौत आए तो मेरी जान कोई हल निकले
दख़लन भोपाली

चारों सिम्तों में हैं दरिया ये ख़बर थी हमको
जब रसाई हुई उन तक सभी दलदल निकले





Post a Comment

0 Comments