Ticker

6/recent/ticker-posts

P 79 लोग 2122 1122 1122 22


ग़ज़ल غزل 
__________

आदमी होने की पहचान मिटाते हुए लोग
नस्ल-ए-आदम पे हैं ये दाग़ लगाते हुए लोग

बेसुरी ज़ीस्त से सुरताल मिलाते हुए लोग
रोज़ जीने को नया दाँव लगाते हुए लोग

ज़िंदा होने के सभी नक़्श मिटा डाले हैं
फिर भी जीने का यहाँ जश्न मनाते हुए लोग

ज़िंदगी मौत के इम्कान बनाती है और
ज़िंदगी के नए इम्कान बनाते हुए लोग

अर्श पे बैठे फरिश्तों से तो बेहतर हैं कहीं 
किसी अंधे को सड़क पार कराते हुए लोग

क्या कहा फ़ासला रखने का सबब जानना है
मुझको भाते नहीं एहसान जताते हुए लोग

एक दिन घर से बहुत दूर निकल आए हम
हमको भाए नहीं एहसान जताते हुए लोग

अपनी बर्बादी पे रोने भी नहीं देते हैं
मेरे सीने में हैं जो नाचते गाते हुए लोग

मुझको तकलीफ़ में रोने भी नहीं देते हैं
मेरे सीने में हैं जो नाचते गाते हुए लोग

इक लतीफ़ा ही समझते हैं मुहब्बत शायद 
यहाँ कागज़ पे सभी ख़ाक उड़ाते हुए लोग

यार के दर पे ही रख आए हम अपनी आँखें
हमसे शातिर नहीं सब हिज्र निभाते हुए लोग

वक़्त से पहले ही रूहों ने बदन छोड़ दिए
जल्द ही मर गए तन्हाई छिपाते हुए लोग

हम को हँसते हुए होना पड़ा ग़र्क़ाब मियाँ
थे किनारे पे सभी हाथ हिलाते हुए लोग
दख़लन भोपाली





Post a Comment

0 Comments