Ticker

6/recent/ticker-posts

P यार मंज़िल पे किसको 2122 1212 22



ग़ज़ल غزل 
__________

यार मंज़िल पे किसको जाना है
हमने मंज़िल सफ़र को माना है

पाँव में बेडियाँ न डालेंगे
प्यार करना है भूल जाना है

रिश्ते सब सूद खोर बनिए हैं
इनकी ख़सलत ही ताजिराना है

इश्क़ में काम ये मिला हमको
सीपियों में गुहर बनाना है

जिस्म को जिस्म है ज़रूरी और
हिज्र की आबरू बचाना है

मिट्टी रख चाक पर तराश मुझे
या फ़क़त गूँधना मचाना है

ज़िंदगी ख़ुदकुशी पे आमादा
मौत का भी नहीं ठिकाना है





Post a Comment

0 Comments