Ticker

6/recent/ticker-posts

P सियासी लुटेरे 122 122 122122

ग़ज़ल غزل 
__________
हरा नीला भगवा कलर बेच देंगे
सियासी लुटेरे ग़दर बेच देंगे

कहेंगे कि जुम्मन का तंबू उखाड़ो
वो अलगू की थाली, कुकर बेच देंगे

बबूलों की शाख़ों में मेवे लगेगें
करेलों से निकली शकर बेच देंगे

सफ़र मंज़िलों का यूँ आसाँ बनेगा
वो बनियों को ही ये डगर बेच देंगे

अँधेरे मिटाने का वादा करेंगे
फिर आधी अधूरी सहर बेच देंगे

ग़रीबों का क्या है ये बच्चों की ख़ातिर
लहू, किडनी, विडनी, लिवर बेच देंगे

ख़बर भी नहीं तुमको होगी ए "दख़लन"
तुम्हें जाने कब वो किधर बेच देंगे।
Sandeep Shrivastava

Post a Comment

0 Comments