Ticker

6/recent/ticker-posts

P किसी के तीर किसी की

ग़ज़ल غزل
__________

किसी के तीर किसी की कमाँ से निकलेंगे
फुलाँ के शे'र फुलाँ की ज़बाँ से निकलेंगे

हमारा दिल ही नहीं लगता बज़्म में अब तो
हमें मुआफ़ करें, हम यहाँ से निकलेंगे

हर एक शख़्स को अपना जहाँ बनाना है
मुग़ालता है, ख़ुदा आसमाँ से निकलेंगे

वो उसका बैठना खिड़की पे इक किताब लिए
वो उसका सोचना अब हम वहाँ से निकलेंगे

बस इसी सोच से आई नहीं क़रीब मेरे
क़रीबी लोग सभी दरमियाँ से निकलेंगे

अब उसके दिल से निकलने का एक रास्ता है
हमें वो दिल से मुकम्मल जुदा करेगी अब
हम उसकी आँख से आब-ए-रवाँ से निकलेंगे

हयात तुमसे तो उठ ही चुका यक़ीन मेरा
सो लाज़िमी है कि तेरे गुमाँ से निकलेंगे

फिर उसकी याद के आते ही आँखें चीख़ पड़ीं
हमें न रोकिए, आब-ए-रवाँ से निकलेंगे
दख़लन भोपाली












Post a Comment

0 Comments