Ticker

6/recent/ticker-posts

P मौत से सुलझेगा 2122 2122 2122 212

ग़ज़ल غزل
__________

मौत से सुलझेगा शायद ज़िंदगी का मुद्दआ
अपनी किस्मत में रक़म है हादसा दर हादसा 

हम भला करने चले थे और ज़ियाँ में आ गए
कौन पागल कह गया था कर भला तो हो भला 

मैं फ़क़त इक वाक़िया था तेरी ख़ातिर, पर मुझे
तेरा आना मोजिज़ा था, तेरा जाना सानिहा

जो भी आया, काम में लाया मुझे और चल दिया
आदमी हूँ ही नहीं मैं रास्ता हूँ रास्ता

यूँ तो रस्मन हम गले लगते हैं उसके जब मिलें 
बातिनन लेकिन हमारे दरमियाँ है फ़ासला

जीते जी मुझको यहाँ पर आदमी समझे कोई
फ़ायदा क्या बाद मरने के कहोगे देवता 

इस सियासी खेल की अब बन चुके हैं सब ख़ुराक़
हम यहाँ पर राम चीख़ें, तुम वहाँ चीख़ो ख़ुदा
_____________
दख़लन भोपाली



Post a Comment

0 Comments