ग़ज़ल غزل
__________
आओ इक अजनबी पे नाज़ करें
ज़िंदा हैँ, ज़िंदगी पे नाज़ करें
चंद लम्हात ख़ुश रहे हम भी
अपनी ख़ुश-किस्मती पे नाज़ करें
उसके जाने का दुख मनाना क्या
उससे वाबस्तगी पे नाज़ करें
आप की दस्तरस दहन तक है
मेरी झूठी हँसी पे नाज़ करें
ज़ब्त ज़ेवर की तरह पहने हूँ
सब मेरी ख़ामुशी पे नाज़ करें
साँस लेने को लाज़िमी है हवा
पेड़ पौधों नदी पे नाज़ करें
ज़ख़्म नासूर कर दिया तूने
ख़ाक चारा-गरी पे नाज़ करें
दौर-ए-हाज़िर को नर्क करके हम
हर गुज़िश्ता सदी पे नाज़ करें
हमको शाइर समझ रहे हैं सब
यानी तेरी कमी पे नाज़ करें
इस सदी को बना के दोज़ख हम
आओ पिछली सदी पे नाज़ करें
पीठ धर के लहूलुहान भला
क्या तेरी दोस्ती पे नाज़ करें
ज़िंदगी रोज़ मारती है हमें
क्या भला ज़िंदगी पे नाज़ करें
0 Comments