Ticker

6/recent/ticker-posts

P 65 Ssउम्र लग जाए है बनाने में2122 1212 22

ग़ज़ल غزل
__________
उम्र लग जाए है बनाने में
लम्हा लगता है नाम जाने में

आसमाँ देख के न रोया कर
है अभी जान मेरे शाने में

दिल-लगी इश्क़ मानने वालों
फ़र्क होता है दिल लगाने में

हाए तकलीफ़ दे रहा है फ़िराक़
साँस आने में साँस जाने में

रिश्ते मज़बूत चाहे जितने हों
टूट जाते हैं आजमाने में

राम-सीता का वन-गमन तय था
मोजिज़ा था लखन के जाने में

हमको अंधों ने घेरकर मारा
मर गए रौशनी बनाने में

चलो तुम भी उछालो नाम मेरा
मैं तो बदनाम हूँ ज़माने में

हम भी कोई कसर न छोड़ेंगे
हिज्र जर्बुल-मसल बनाने में



Post a Comment

0 Comments