Ticker

6/recent/ticker-posts

P क्या क्या देखा 2122 1122 1122 22

ग़ज़ल غزل
__________

एक तो इश्क़ में ख़ुद को ही उजड़ता देखा
उसपे औसान में हमने ये तमाशा देखा

हमसफ़र बनने का दावा तो किया था उसने
पेशतर उसने मसाफ़त से प नक़्शा देखा

पाँव तो मैंने सफ़र के लिए रक्खे पाबंद
आँख ने मेरी मुसलसल तेरा रस्ता देखा

मैं उजालों से चला आया अँधेरों की तरफ़
याद आता नहीं कब अपना ही साया देखा

इक उदासी जो रग-ए-जाँ में रवाँ रहती है
उस उदासी का कहाँ आपने चेहरा देखा

हमने देखीं हैं किसी शख़्स की बहरी आँखे
ख़ुद की आवाज़ को आँखों में पिघलता देखा

हम चटानो की तरह सख़्त जिगर वाले लोग
सोचने बैठें तो मर जाएँ कि क्या क्या देखा

इक उदासी जो मुसलसल है रगों में रक़्साँ
उस उदासी का कहाँ आपने चेहरा देखा








Post a Comment

0 Comments