ग़ज़ल غزل
__________
मज़दूर आदमी हैं चलाते रहे मशीन
ए जान कह न पाए कि तुम हो बड़ी हसीन
हमको भी फूल लेना था हमको भी इश्क़ था
हमको मिलाना पड़ गया रंगों में तारपीन
हम पेंट में मिलाने ख़रीदे थे तारपीन
मुझको इबादतों की ज़रूरत नहीं पड़ी
यानी कि तुमसे बढ़ के है पुख़्ता मेरा यक़ीन
दिल से उतर गए सभी शीरीं मिज़ाज लोग
शक्कर समझ रहे थे जिन्हें निकले सैकरीन
जब दर्द-ए-दिल पे ज़ोर चला ना तबीब का
मजबूर हो के देने लगा मुझको मार्फीन
इस ज़िंदगी की फ़िल्म से उकता गए हैं हम
अब तक नहीं है फ़िल्म में कोई ख़ुशी का सीन
कल रात मेरे ख़्वाब में आए थे सब ख़ुदा
फिर उसके बाद ख़्वाब में आए थे डार्वीन
जंगल, हवा, पहाड़, नदी, फूल, तितलियाँ
पहले इन्हें बचा लूँ, बचाऊँगा फिर मैं दीन
होते हैं साँप बहरे सँपेरों को है पता
बस फ़ायदे के चलते बजाना पड़े है बीन
तू बज़्म शाइरी की लतीफ़ों से लूटना
सारे अदब नवाज़ भी चीख़ेगें आफ़रीन
जन्नत का चाव मर गया अफ़सोस बच गया
उभरा है ज़ेहन में अभी कश्मीर का वो सीन
0 Comments