ग़ज़ल غزل
__________
हमारा दुख भी समझती हैं क्या बता ये तेरी कमाल आँखें
तू कुछ न कहना कि हाल क्या है बिछड़ के मुझसे ए जान तेरा
समझ रहा हूँ मैं तेरी हालत बता रही हैं निढाल आँखें
हिरन है सोने का एक दुनिया सो इसके पीछे निकल गई वो
यही है कारण कि हमने खो दीं दो प्यारी प्यारी गज़ाल आँखें
हिरन है सोने का एक दुनिया हम इसके पीछे पड़े हुए हैं
हमारे आने की आस ओढ़े पिघल रहीं हैं गज़ाल आँखें
तमाम ग़ज़लें बिखर गईं हैं तमाम नज़्मों को मौत आई
मैं क्या कहूँ अब कि जबसे देखीं झुकी हुई पुर-ख़याल आँखें
मैं अपनी आँखों से खा रहा था बदन पराया तो रूह चीख़ी
भटक रहा है तू राम वंशज ज़रा तू अपनी सँभाल आँखें
जो सुध न लेते अगर किशन भी जला ही देतीं जहान सारा
बुतों के आगे गुहार करती वो द्रोपदी की दो लाल आँखें
दुखों में आँखों को ख़ुश्क रहना सिखा दिया है अगरचे "दख़लन"
ख़ुशी मिली तो पिघल-पिघल के मचा ही देंगीं वबाल आँखें
0 Comments