Ticker

6/recent/ticker-posts

P 1 Ssबयान करता था भँवरा 1212 1122 1212 22

ग़ज़ल غزل
__________

बयान करता था भँवरा ये बात नीरज से
हैं राम भाव के भूखे, मिलें न सजधज से

निभा रहे थे किशन दोस्ती बढ़ा के चीर
सभा की आँखें भी फटने लगीं थीं अचरज से

तुम्हें भी कृष्ण से हो जाएगी मोहब्बत जब
सुनोगे बाँसुरी बजती हुई पखावज से

भरत, लखन की तरह आचरण रखा हमने
उमीद पाली नहीं हमने कोई अग्रज से

है उस ज़मीन से नाता हमारा, गौरव है
शिला भी हो उठी जीवित जहाँ चरण-रज से

हमारे जैसा अक़ीदा नहीं मिलेगा कहीं
हमारा रिश्ता है पेड़ों से चाँद सूरज से

हम ऐसे लोग अनासिर का सिर्फ़ योग नहीं
बनाने वाले ने हमको रचा है धीरज से

कहानी के सभी किरदार बौने कर दिए थे
सो हम निकाले गए दास्तां के मरकज़ से

अटल है मेरा भरोसा तो राम के ऊपर
सो मुश्किलों में भी लेता हूँ काम धीरज से

बचाने पार्थ को छल कर रहे थे इंद्र मगर
कलेजा काँप रहा था करण के धीरज से

Post a Comment

0 Comments