Ticker

6/recent/ticker-posts

P 40- 1212 1122 1212 22पुराने बॉक्स से


ग़ज़ल غزل
__________
पुराने बॉक्स से निकले तेरे रूमाल के बाद
बरस पड़ीं मेरी आँखें तेरे ख़याल के बाद

हर एक शख़्स में दो शख़्स देखने को मिले
चमक रहा था मैं जब और अब ज़वाल के बाद

फ़क़त बदन की तरफ़ से ही पढ़ सकीं तुम भी
ए जान हमको पढ़ा होता ख़द-ओ-ख़ाल के बाद

तुम्हारे हिज्र ने कल शब ली आख़िरी हिचकी
बदन ने माँग लिया कल बदन मलाल के बाद

बला का बोझ रहा होगा उनके काँधों पर
समझ में आया ये वालिद के इंतकाल के बाद

हमारे ज़ख्म हरे हैं ये बात खुल ही गई
हमारे शे'र में पैदा हुए कमाल बाद

नसीब अपना है पेपर के नैपकिन की तरह
लिहाज़ा फेंक दिया सबने इस्तिमाल के बाद

दरख़्त शाख़ से गर पूछने लगे औक़ात
हरी बचेगी नहीं शाख़ इस सवाल के बाद

अकेला छोड़ दे मुझको ए मेरे चारागर
कहीं मैं ठीक न हो जाऊँ देख-भाल के बाद

शजर ने पूछा था औक़ात क्या तुम्हारी है
परिंदा छोड़ गया पेड़ इस सवाल के बाद

ग़ज़ल भी हो गई दुखड़े भी रो लिए "दख़लन"
ग़ज़ल कहेंगे नई दुख से फिर विसाल बाद

बदन है यार ये इक दिन तो जिस्म मांगेगा
अभी मलाल तुम्हारा है पर मलाल के बाद










Post a Comment

0 Comments