हमारे छर्रे तो करते हैं सब सलाम हमें
बड़ा है तेज़ तू, करता न राम- राम हमें
करेंगे चरबा या बांटेंगे ज्ञान लोगों को
अलावा इसके नहीं आता कोई काम हमें
सबब है पैर दबाने का महज़ इतना ही
हमेशा मंच ही लगता है चार-धाम हमें
हमेशा करते हैं मैनेज ख़ास लोगों को
मिला है काव्य में आला यहाँ मक़ाम हमें
अभी तो तहत में सोलह ग़ज़ल सुनाई हैं
अभी सुनेगा तरन्नुम में यह अवाम हमें
हमारे चमचों ने दिल खोल कर दी शे'र प दाद
सुख़नवरों से मिलीं गालियाँ तमाम हमें
मुशायरों में हमें पढ़ने तू कहीं भी बुला
न रोक सकती है बारिश हमें, न घाम हमें
______
आदरणीय भाईसाहब
😁😷
🙏
0 Comments