Ticker

6/recent/ticker-posts

P 60 फ़ैज़ समझे, न कभी 2122 1122 1122 22

ग़ज़ल غزل
-------------------
फ़ैज़ समझे, न कभी हम तो ख़सारा समझे
जो मुहब्बत से मिला उसको हमारा समझे

बारहा लोग हवस को ही समझते हैं प्यार
हम भी इक उम्र में पानी को शरारा समझे

बेवफ़ाई के बहाने भी लगे सच पहले
इश्क़ धोखा है इसे करके दोबारा समझे 

जिसने थामा था मेरा हाथ बचाने के लिए
उसने मझधार में छोड़ा तो किनारा समझे

कौन समझेगा तबस्सुम से ढका दुख बोलो
जादूगर कोई नहीं दुख जो हमारा समझे

दास्ताँ शे'र में कर दी है बयां अब तुझ पर
ए मेरी जान समझ तू जो इशारा समझे

कर्म अव्वल है बताते हैं किशन गीता में
जो समझ पाए न गीता को दोबारा समझे

कृष्ण गीता में भी आदेश नहीं देते हैं
जंग सर पे है खड़ी तू जो इशारा समझे 
कर्म वो जाने जो गीता का इशारा समझे 

हमने सीता के लिए सेतू बनाया है और
हमने गंगा को ज़मीं पर है उतारा समझे 

बड़ी कमज़ोर थी बैसाखी तुम्हारी "दख़लन"
तुम ही कमज़र्फ थे जो उसको सहारा समझे




Post a Comment

0 Comments