Ticker

6/recent/ticker-posts

P 13 अब तो मुश्किल है कि सुलझें 2122 2122 2122 212 SP

ग़ज़ल غزل
-------------------
है बहुत मुश्किल कि सुलझें ज़िंदगी की गुत्थियाँ
माज़रत ए ज़िंदगी तेरी उड़ा दीं धज्जियाँ

बुझती आँखें पूछती थीं हमसे बस इक ही सवाल
क्या उठा लोगे अकेले आफ़तों की गठरियाँ

फ़ोन पर मैसेज करके प्यार करने वाली नस्ल 
क्या कभी महसूस कर पाएगी, क्या थीं चिठ्ठियाँ

मैं भी हँस देता हूँ तेरे ज़िक्र पर और क्या करूं 
जब तुम्हारे नाम से लेता है कोई चुटकियाँ

तुझपे लानत उसके दरवाज़े पे दस्तक दे अगर
तुझको आता देख जिसने बंद कर लीं खिड़कियाँ

उसकी ख़्वाहिश है हमें रोता हुआ देखे कभी
उसको कहना बांझ कर डाली हैं तूने सीपियाँ

जिस्म का अब साँस से कुछ राब्ता बाक़ी नहीं 
आती जाती हैं बदन में अब तो केवल सिसकियाँ

उसकी क्या बनती नहीं है अब नए मेहबूब से
मुझको क्यूँ आने लगीं हैं रोज़ शब में हिचकियाँ

दस जगह मुँह मारना मर्दों का तो हक़ है मगर 
औरतें ऐसा करें तो उनको कहिए रंडियाँ

आज दिनभर क्या किया पूछा तो मन कहने लगा
कल की ख़्वाहिश में उड़ा दीं आज की फिर धज्जियाँ
_____
दख़लन bhopali

हाय फैशन खा गया वो रंग वो सुरताल सब
अब कहाँ हाथों में खनके काँच की वो चूड़ियाँ



तुम तो दुनिया में रमो अब मुझको तन्हा छोड़कर 
मैं उठा लूंगा अकेले आफतों की गठरियाँ

उसके दरवाज़े पे दस्तक देता क्यूँ "दख़लन" बता
मुझको आता देख जिसने बंद कर लीं खिड़कियाँ

शेख़ साहब तीन बीबी ढांक के रखते हैं आप
और सुख़न में लड़कियों को कह रहे हैं तितलियाँ

शायरा अशआर में बतला रही थी अपना दुख
और नाज़िम कस रहा था शायरा पर फब्तियाँ

कब तलक सुलझाएंगे हम ज़िंदगी की गुत्थियां 
रेत हैं हम कब तलक थामेंगीं हमको मुट्ठियाँ


Post a Comment

0 Comments